बदलते मौसम के चलते जिला अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़...
- Just now
धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में बिना सत्यापन के बाइक राइडिंग के जरिए यात्रियों को ले जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर वृंदावन सिविल सोसाइटी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बाइक राइडर्स के सत्यापन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं, संस्था ने शहर में बढ़ते अवैध ई-रिक्शा, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और विवाद की घटनाओं पर भी चिंता जताई है।
वृंदावन में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पहले से ही चुनौती बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले राइडर्स के सत्यापन का मुद्दा अब उठने लगा है।
वृंदावन सिविल सोसाइटी ने इस संबंध में वृंदावन कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संस्था का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाइक राइडर्स की पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के जरूरी दस्तावेज और परिवहन संबंधी नियमों के अनुपालन की जांच की जानी चाहिए।
संस्था ने मांग की है कि यदि कोई व्यक्ति बिना आवश्यक दस्तावेज या निर्धारित अनुमति के यात्रियों को बाइक पर बैठाकर परिवहन का कार्य कर रहा है, तो उसके मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही वृंदावन में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। संस्था का आरोप है कि कुछ ई-रिक्शा चालकों द्वारा तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और विवाद करने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
वृंदावन सिविल सोसाइटी का कहना है कि धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। इसलिए पुलिस प्रशासन को बाइक राइडर्स का सत्यापन कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
शिकायती पत्र सौंपने के दौरान अभय वशिष्ठ, धनेन्द्र अग्रवाल, बॉबी, अमित शर्मा, तपेश पाठक, योगेंद्र गोस्वामी, विनय गोस्वामी और रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में बिना सत्यापन के बाइक राइडिंग के जरिए यात्रियों को ले जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर वृंदावन सिविल सोसाइटी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बाइक राइडर्स के सत्यापन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं, संस्था ने शहर में बढ़ते अवैध ई-रिक्शा, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और विवाद की घटनाओं पर भी चिंता जताई है। वृंदावन में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पहले से ही चुनौती बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले राइडर्स के सत्यापन का मुद्दा अब उठने लगा है। वृंदावन सिविल सोसाइटी ने इस संबंध में वृंदावन कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संस्था का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाइक राइडर्स की पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के जरूरी दस्तावेज और परिवहन संबंधी नियमों के अनुपालन की जांच की जानी चाहिए। संस्था ने मांग की है कि यदि कोई व्यक्ति बिना आवश्यक दस्तावेज या निर्धारित अनुमति के यात्रियों को बाइक पर बैठाकर परिवहन का कार्य कर रहा है, तो उसके मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही वृंदावन में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। संस्था का आरोप है कि कुछ ई-रिक्शा चालकों द्वारा तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और विवाद करने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। वृंदावन सिविल सोसाइटी का कहना है कि धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। इसलिए पुलिस प्रशासन को बाइक राइडर्स का सत्यापन कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। शिकायती पत्र सौंपने के दौरान अभय वशिष्ठ, धनेन्द्र अग्रवाल, बॉबी, अमित शर्मा, तपेश पाठक, योगेंद्र गोस्वामी, विनय गोस्वामी और रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!