दो वर्षीय बच्ची की मौत पर उठे सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने की पुष्टि

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 19h Ago 107 Views


मथुरा। जनपद मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम चिक्सोली में दो वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत पानी में डूबने के कारण होने की पुष्टि हुई है।

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को गांव निवासी चेतन की दो वर्षीय पुत्री की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया था।

इसी बीच पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बच्ची की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने नियमानुसार कार्रवाई की और शव को कब्र से निकलवाकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत पानी में डूबने के कारण होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, मथुरा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now