मथुरा में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 457 किलो आतिशबाजी को न्यायालय के आदेश पर किया गया नष्ट

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1d Ago 179 Views


मथुरा में अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत जब्त की गई करीब 457 किलोग्राम आतिशबाजी को न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस, न्यायालय के प्रतिनिधियों और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही।


दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में मथुरा जनपद में ‘ऑपरेशन दहन’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 25 अक्टूबर 2026 को थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा संख्या 320/2025 से संबंधित जब्त आतिशबाजी का विनष्टीकरण कराया।

पुलिस के अनुसार, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1884 की धारा 5/9(ख)(1) से संबंधित इस मामले में कुल 4 कुंतल 57 किलोग्राम आतिशबाजी, जो 20 कार्टून में रखी गई थी, जब्त की गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद इस सामग्री को निर्धारित नियमों के अनुसार नष्ट किया गया।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में तथा थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में संपन्न हुई।

विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक, अभियोजन अधिकारी, न्यायालय के कर्मचारी और मथुरा की अग्निशमन टीम मौजूद रही।


पुलिस के मुताबिक, जब्त विस्फोटक सामग्री का निस्तारण माननीय न्यायालय के आदेश और निर्धारित नियमों के अनुसार किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य जब्त विस्फोटक सामग्री का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करना और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना था।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now