मथुरा: राया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, चेसिस नंबर से हुई बरामदगी

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1d Ago 148 Views


मथुरा के राया थाना क्षेत्र में पुलिस को वाहन चोरी के मामले में सफलता हाथ लगी है। राया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 वर्षीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

मामला मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे राया कट बंबा के पास चेकिंग एवं कार्रवाई के दौरान मुखबिर की सूचना पर आदिल पुत्र फतेहपुरिया, निवासी ऊचागांव, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक का चेसिस नंबर MBLHA11ACE9C02277 बताया गया है। इस मामले में थाना राया पर मुकदमा संख्या 349/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 और 317(2) में कार्रवाई की गई है।


इस कार्रवाई को थाना राया के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवमन्त सिंह, उपनिरीक्षक इंतजार अली, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल नितिन मलिक शामिल रहे।

फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now