फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 7h ago
वाराणसी के दालमंडी रोड चौड़ीकरण परियोजना में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। परियोजना की जद में आने वाली 6 मस्जिदों में से 5 की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग (PWD) के नाम पूरी हो चुकी है। इसके बाद मस्जिद प्रबंधन और स्थानीय लोग आपसी सहमति से संबंधित ढांचों को स्वयं हटाने का कार्य कर रहे हैं, ताकि सड़क चौड़ीकरण का काम बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके।
प्रशासन के अनुसार, यह परियोजना काशी विश्वनाथ धाम तक बेहतर और सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत करीब 650 मीटर लंबे मार्ग को 60 फीट चौड़ा किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 187 भवन आए हैं, जिनमें से अधिकांश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और शेष भवनों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
मौके पर PWD, नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्य शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि सभी अधिग्रहण और रजिस्ट्री की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद दालमंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम से राहत मिलेगी और काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर