स्वच्छता महाअभियान में एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक, दिया 'स्वच्छ ब्रज' का संदेश

  • 2 days ago
  • 129 views


"हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" इसी संकल्प के साथ मथुरा में आयोजित विशेष स्वच्छता महाअभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक एक मंच पर नजर आए। सभी ने स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त ब्रज के निर्माण का संकल्प लेते हुए लोगों से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। देखिए यह रिपोर्ट...

वीओ

नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (रजि.), मथुरा के तत्वावधान में आयोजित विशेष स्वच्छता महाअभियान के तहत शहर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है।" वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई का ध्यान रखे, तो स्वच्छ और सुंदर ब्रज का सपना जल्द साकार हो सकता है।

इस अवसर पर लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई।

अभियान में शामिल सभी प्रतिभागियों ने ब्रज की पावन धरा को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि स्वच्छ ब्रज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत जनआंदोलन है, जिसकी सफलता समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now