कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के बिजऊ गांव में सड़क का महज 30 मीटर का टुकड़ा ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। टंकी के समीप सती मोहल्ला स्थित जमुना प्रसाद श्री राम इंटर कॉलेज के सामने बारिश के बाद सड़क पर बने कीचड़ भरे गड्ढे और खांचे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
हालात यह हैं कि इस रास्ते से गुजरते समय फिसलने, गिरने और कपड़े खराब होने का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन वाल्मीकि टंकी मोहल्ला से सती स्थान तक करीब 30 मीटर सड़क के इस हिस्से की हालत आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क के इतने छोटे हिस्से की समस्या का समाधान अब तक क्यों नहीं हो सका।
शनिवार को ग्रामीण देवेंद्र सिंह और राहुल निवासी सुरीर तथा कक्षा 11 की छात्रा तान्या निवासी तेहरा ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार फिसलने से कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं गिरने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने संबंधित अधिकारियों से सड़क के इस छोटे से हिस्से की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव एवं कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी 30 मीटर सड़क की इस समस्या का कब तक समाधान कराते हैं, या फिर बारिश के साथ ग्रामीणों की यह परेशानी यूं ही बनी रहती है।
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के बिजऊ गांव में सड़क का महज 30 मीटर का टुकड़ा ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। टंकी के समीप सती मोहल्ला स्थित जमुना प्रसाद श्री राम इंटर कॉलेज के सामने बारिश के बाद सड़क पर बने कीचड़ भरे गड्ढे और खांचे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। हालात यह हैं कि इस रास्ते से गुजरते समय फिसलने, गिरने और कपड़े खराब होने का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन वाल्मीकि टंकी मोहल्ला से सती स्थान तक करीब 30 मीटर सड़क के इस हिस्से की हालत आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क के इतने छोटे हिस्से की समस्या का समाधान अब तक क्यों नहीं हो सका। शनिवार को ग्रामीण देवेंद्र सिंह और राहुल निवासी सुरीर तथा कक्षा 11 की छात्रा तान्या निवासी तेहरा ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार फिसलने से कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं गिरने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने संबंधित अधिकारियों से सड़क के इस छोटे से हिस्से की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव एवं कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी 30 मीटर सड़क की इस समस्या का कब तक समाधान कराते हैं, या फिर बारिश के साथ ग्रामीणों की यह परेशानी यूं ही बनी रहती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!