सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने समर्थकों संग फहराया तिरंगा, देश की एकता का लिया संकल्प

  • 1 day ago
  • 124 views


गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र 83 में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद गोल्डी भैया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों और ब्रजवासियों का फूल-माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने कहा कि तिरंगा हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमें हमेशा तिरंगे को ऊंचा रखना है और समाज में आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश देना है।

समर्थकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

इस मौके पर भूरा पहलवान, नरेश, विजय पंडित, नरेंद्र लवानिया, मुकेश शर्मा, पदम सिंह चौधरी, सुरेश गौड़, चंद्रपाल, डॉ. चोहल सिंह, उमेश अग्रवाल और गिरधारी प्रसाद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now