शहर कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

  • 1 day ago
  • 172 views


मथुरा के सेठवाड़ा स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार सुबह 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे भी वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पौधरोपण करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सभी देशवासियों और बृजवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति, एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now