मथुरा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत प्रेमिका पर प्रेमी राहुल को जहर देकर मारने...
- 31m ago
वृंदावन। सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को चंद्रमा की धवल चांदनी के अनुरूप श्वेत वस्त्र धारण कराकर मनोहारी श्रृंगार किया गया। ठाकुर जी के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।
शरदोत्सव के अवसर पर ठाकुर जी को खीर सहित विभिन्न श्वेत व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने ठाकुर जी के समक्ष विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मंदिर के सेवायत आचार्यों ने बताया कि कार्तिक मास में ठाकुर राधा दामोदर लाल का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दामोदर बंधन लीला और अन्नकूट महोत्सव सहित अनेक प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
वृंदावन। सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को चंद्रमा की धवल चांदनी के अनुरूप श्वेत वस्त्र धारण कराकर मनोहारी श्रृंगार किया गया। ठाकुर जी के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। शरदोत्सव के अवसर पर ठाकुर जी को खीर सहित विभिन्न श्वेत व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने ठाकुर जी के समक्ष विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के सेवायत आचार्यों ने बताया कि कार्तिक मास में ठाकुर राधा दामोदर लाल का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दामोदर बंधन लीला और अन्नकूट महोत्सव सहित अनेक प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!