मथुरा में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे...
- 22m ago
मथुरा में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक मंगलवार को ‘संभव’ संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भूतेश्वर, वृंदावन और जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालयों में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मथुरा के भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूतेश्वर जोन से कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 7 शिकायतें स्ट्रीट लाइट से संबंधित, जबकि 6 शिकायतें सफाई व्यवस्था को लेकर थीं।
प्राप्त शिकायतों में से 3 का निस्तारण कर दिया गया। इनमें स्ट्रीट लाइट से जुड़ी एक और सफाई व्यवस्था से संबंधित दो शिकायतें शामिल हैं। वहीं, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मथुरा में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक मंगलवार को ‘संभव’ संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भूतेश्वर, वृंदावन और जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालयों में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।मथुरा के भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूतेश्वर जोन से कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 7 शिकायतें स्ट्रीट लाइट से संबंधित, जबकि 6 शिकायतें सफाई व्यवस्था को लेकर थीं। प्राप्त शिकायतों में से 3 का निस्तारण कर दिया गया। इनमें स्ट्रीट लाइट से जुड़ी एक और सफाई व्यवस्था से संबंधित दो शिकायतें शामिल हैं। वहीं, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!