मिशन शक्ति की पहल लाई रंग, काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी में हुआ समझौता...
- 59m ago
मथुरा के कोसीकलां में दीपावली के त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। आर्यनगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 20 आकर्षक स्टाल लगाए गए, जहां हस्तनिर्मित उत्पादों, कपड़ों और दीपावली की सजावटी वस्तुओं ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, महिला कार्यकारिणी की सदस्यों की डांडिया प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कोसीकलां के आर्यनगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल और हेमा लता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित उत्पादों, आकर्षक कपड़ों, दीपावली की सजावटी वस्तुओं और खान-पान से संबंधित करीब 20 स्टाल लगाए गए। इन स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर हस्तनिर्मित उत्पादों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमा लता अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहा है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का बेहतर अवसर मिलता है।
वहीं, महिला कार्यकारिणी की सदस्यों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर दीपावली मेले के माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और खरीदारी का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में रूपल जैन, श्वेता जैन, खुशबू गोयल, खुशबू अग्रवाल, रिया अग्रवाल, डॉ. मोनिका गुप्ता और अनुराधा अग्रवाल सहित कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।
दीपावली मेले के माध्यम से जहां त्योहार की खुशियां साझा की गईं, वहीं महिलाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित किया गया।
मथुरा के कोसीकलां में दीपावली के त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। आर्यनगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 20 आकर्षक स्टाल लगाए गए, जहां हस्तनिर्मित उत्पादों, कपड़ों और दीपावली की सजावटी वस्तुओं ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, महिला कार्यकारिणी की सदस्यों की डांडिया प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कोसीकलां के आर्यनगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल और हेमा लता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित उत्पादों, आकर्षक कपड़ों, दीपावली की सजावटी वस्तुओं और खान-पान से संबंधित करीब 20 स्टाल लगाए गए। इन स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर हस्तनिर्मित उत्पादों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमा लता अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहा है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का बेहतर अवसर मिलता है। वहीं, महिला कार्यकारिणी की सदस्यों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर दीपावली मेले के माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और खरीदारी का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में रूपल जैन, श्वेता जैन, खुशबू गोयल, खुशबू अग्रवाल, रिया अग्रवाल, डॉ. मोनिका गुप्ता और अनुराधा अग्रवाल सहित कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। दीपावली मेले के माध्यम से जहां त्योहार की खुशियां साझा की गईं, वहीं महिलाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!