मिशन शक्ति की पहल लाई रंग, काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी में हुआ समझौता...
- 59m ago
मथुरा के महावन के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर पेट्रोल से भरा एक टैंकर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक राधेश्याम को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, टैंकर रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। चालक राधेश्याम ने बताया कि टैंकर के एक तरफ कार चल रही थी, जबकि दूसरी तरफ एक बड़ा वाहन मौजूद था। कार को बचाने के प्रयास में ओवरटेक करते समय टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई के एचआर मैनेजर निखिल शर्मा ने रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों को सूचित किया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां, एंबुलेंस और क्रेन मौके पर पहुंचीं।
वहीं, महावन थाना प्रभारी चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी आजाद कुमार और वासुकी यादव सहित ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
मथुरा के महावन के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर पेट्रोल से भरा एक टैंकर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक राधेश्याम को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, टैंकर रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। चालक राधेश्याम ने बताया कि टैंकर के एक तरफ कार चल रही थी, जबकि दूसरी तरफ एक बड़ा वाहन मौजूद था। कार को बचाने के प्रयास में ओवरटेक करते समय टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई के एचआर मैनेजर निखिल शर्मा ने रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों को सूचित किया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां, एंबुलेंस और क्रेन मौके पर पहुंचीं। वहीं, महावन थाना प्रभारी चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी आजाद कुमार और वासुकी यादव सहित ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!