राम मंदिर दान विवाद में बड़ा एक्शन! 43 कर्मचारियों से पूछताछ, चढ़ावे के पैसों की गिनती तक खंगाल रही SIT

  • 61 days ago
  • 363 views


अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान को लेकर उठे सवालों के बीच जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मंदिर परिसर पहुंचकर दान पेटियों को खोलने, नकदी की गिनती, बंडल तैयार करने और बैंक में जमा कराने की पूरी प्रक्रिया की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के दौरान चढ़ावे की राशि की गिनती और प्रबंधन से जुड़े 43 से अधिक कर्मचारियों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। करोड़ों रुपये के दान में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच यह जांच न केवल मंदिर प्रशासन बल्कि पूरे देश की निगाहों का केंद्र बन गई है। अब सभी की नजरें SIT की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस बहुचर्चित मामले की सच्चाई सामने ला सकती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now