नित्य मिलन पट्टा समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

  • 1 day ago
  • 136 views


मथुरा के श्री रामभरोसे चीते गुरु मार्ग चौक पर नित्य मिलन पट्टा समिति की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा एवं व्यापारी नेता योगेंद्र चतुर्वेदी और वयोवृद्ध महिला राजो देवी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय पर्व का उत्साह मनाया।

ध्वजारोहण के बाद योगेंद्र चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस को होली, दीपावली और ईद जैसे त्योहारों की तरह मिल-जुलकर उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से देश और समाज की उन्नति के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने और अपने आचरण से राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में मानप्रकाश शर्मा, पंकज अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सलीम खान, लाला चाय वाले, संजय चौधरी, अल्लारक्खा, शाहिद, राजू चतुर्वेदी, कन्हैया, सुमित अग्रवाल, आनंद चौरसिया, सुनील अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नितिन, शुभम, कृष्णा चतुर्वेदी, मदनलाल और अमन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और देश की अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के अंत में राष्ट्रगान और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया तथा सभी को मिठाई वितरित कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की गईं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now