मथुरा पुलिस का बड़ा एक्शन! चार फरार बदमाशों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित

  • 1 day ago
  • 310 views


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाईवे क्षेत्र के एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, थाना हाईवे में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 525/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, सीएलए एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यह इनाम घोषित किया गया है।

इनाम घोषित किए गए आरोपियों में शामिल हैं—

  • योगेन्द्र पुत्र भीकम निवासी महोली, थाना हाईवे
  • रवि पुत्र लिल्ले निवासी महोली, थाना हाईवे
  • निरंजन पुत्र मनोहर निवासी महोली, थाना हाईवे
  • शिवा पुत्र रासो निवासी महोली, थाना हाईवे

चारों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू कर दिया है।

एसएसपी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now