बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 1h ago
मथुरा के रंगेश्वर बाजार में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रंगेश्वर मंदिर के मुख्य बाजार में स्थित श्याम जनरल स्टोर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे कॉस्मेटिक और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने और आग बुझाने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान स्वामी मनोहर लाल अग्रवाल को आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रंगेश्वर बाजार में उनकी श्याम जनरल स्टोर के नाम से दुकान है, जिसमें करीब 20 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले ही दुकान में नया सामान भरवाया था, लेकिन आग ने उनकी मेहनत और पूंजी को भारी नुकसान पहुंचाया।
दुकान स्वामी के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पा चुकी थी, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। त्योहार के समय दुकान में रखा सामान नष्ट होने से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
मथुरा के रंगेश्वर बाजार में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रंगेश्वर मंदिर के मुख्य बाजार में स्थित श्याम जनरल स्टोर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे कॉस्मेटिक और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने और आग बुझाने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान स्वामी मनोहर लाल अग्रवाल को आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रंगेश्वर बाजार में उनकी श्याम जनरल स्टोर के नाम से दुकान है, जिसमें करीब 20 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले ही दुकान में नया सामान भरवाया था, लेकिन आग ने उनकी मेहनत और पूंजी को भारी नुकसान पहुंचाया। दुकान स्वामी के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पा चुकी थी, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। त्योहार के समय दुकान में रखा सामान नष्ट होने से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!