कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक बीवी मंगल, सहायक सुरक्षा आयुक्त ए.के. वर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर यूके कौशिक, सीटीआई स्टाफ सहित रेलवे प्रशासन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों के साथ सैकड़ों यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों और कर्मचारियों को शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।
वहीं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जीआरपी के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सम्मान दिया।
मथुरा जंक्शन पर आयोजित दोनों कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला।
आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक बीवी मंगल, सहायक सुरक्षा आयुक्त ए.के. वर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर यूके कौशिक, सीटीआई स्टाफ सहित रेलवे प्रशासन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों के साथ सैकड़ों यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों और कर्मचारियों को शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। वहीं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जीआरपी के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सम्मान दिया। मथुरा जंक्शन पर आयोजित दोनों कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!