लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का मथुरा जंक्शन पर भव्य स्वागत, कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा रवाना

  • 2 days ago
  • 128 views


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बांद्रा–अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद लोकसभा अध्यक्ष कड़े सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से आगरा के लिए रवाना हो गए। देखिए यह रिपोर्ट...

वीओ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मथुरा आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जैसे ही उनकी ट्रेन बांद्रा–अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पहुंची, पहले से मौजूद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

स्टेशन परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर तक सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी रही। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), जिला पुलिस, विशेष शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के जवान पूरे समय मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए थे।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मथुरा जंक्शन पहुंचे और लोकसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन परिसर में स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दोपहर करीब 12 बजे कड़े सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से आगरा के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now