फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 8h ago
थुरा। आस्था, सेवा और संकल्प का अनूठा संगम बुधवार को सुरीर क्षेत्र में देखने को मिला, जब गांव बिजऊ निवासी कंचन सिंह (फौजी) भगवान केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए करीब 500 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर रवाना हुए। उनकी विदाई के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कंचन सिंह ने यात्रा शुरू करने से पहले सुरीर कलां स्थित बनखंडी महादेव शिव बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह कस्बा सुरीर के पेंठ बाजार, नया बाजार होते हुए बस स्टैंड स्थित माता रानी मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी पदयात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
कंचन सिंह ने बताया कि अधिक मास की परिक्रमा के दौरान उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिला। इसी सेवा भाव के दौरान उनके मन में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था जागी और उन्होंने पैदल केदारनाथ धाम जाने का संकल्प लिया। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे यात्रा शुरू की।
यात्रा के शुभारंभ पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। डीजे की धुन पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर नृत्य किया। परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने कंचन सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर उनकी मंगलमय, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर साहब सिंह, गोला प्रजापति, कृष्णा ठाकुर, शुभम वार्ष्णेय, पंकज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कंचन सिंह को केदारनाथ धाम के लिए विदा किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर