कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
वाराणसी में एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। महाराष्ट्र से काशी दर्शन के लिए आया एक परिवार अचानक मातम में बदल गया। परिवार के मुखिया की बीमारी के चलते मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने भी होमस्टे के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
मामला वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी विशाल मुखर्जी, उनकी पत्नी जया मुखर्जी और बेटे ईशान मुखर्जी 5 अगस्त को काशी दर्शन के लिए पहुंचे थे। परिवार ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल हुआ था।
बताया जा रहा है कि विशाल मुखर्जी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें BHU अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी और बेटे ने काशी में ही उनका अंतिम संस्कार किया।
पुलिस के अनुसार, पति और पिता की मौत से मां-बेटा गहरे सदमे में थे। सोमवार रात लक्सा क्षेत्र स्थित होमस्टे का कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो होमस्टे संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर जया मुखर्जी और ईशान मुखर्जी मृत अवस्था में मिले।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी जा रही है।
इस घटना ने काशी आए एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी।
वाराणसी में एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। महाराष्ट्र से काशी दर्शन के लिए आया एक परिवार अचानक मातम में बदल गया। परिवार के मुखिया की बीमारी के चलते मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने भी होमस्टे के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मामला वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी विशाल मुखर्जी, उनकी पत्नी जया मुखर्जी और बेटे ईशान मुखर्जी 5 अगस्त को काशी दर्शन के लिए पहुंचे थे। परिवार ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि विशाल मुखर्जी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें BHU अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी और बेटे ने काशी में ही उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस के अनुसार, पति और पिता की मौत से मां-बेटा गहरे सदमे में थे। सोमवार रात लक्सा क्षेत्र स्थित होमस्टे का कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो होमस्टे संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर जया मुखर्जी और ईशान मुखर्जी मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी जा रही है। इस घटना ने काशी आए एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!