जमुनापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • 2 days ago
  • 195 views


मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई 14 अगस्त 2026 की रात करीब 12:50 बजे यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास से श्यौर गुद्दर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र रनवीर सिंह, निवासी ग्राम सियरा, थाना राया, जनपद मथुरा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन संख्या UP 84 AL 3183, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में मु0अ0सं0 307/2026 धारा 317(5) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना राया में मारपीट, गाली-गलौज, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इस कार्रवाई को थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय गौस्वामी, उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, हेड कांस्टेबल 180 दुवेश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल 681 कनक चौधरी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now