ईमानदारी की मिसाल बनी मांट पुलिस! 50 हजार रुपये से भरा बैग उसके मालिक को सकुशल लौटाया

  • 2 days ago
  • 168 views


मथुरा। थाना मांट पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान से भरा खोया हुआ बैग उसके मालिक को सकुशल लौटाकर सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी कार से हरियाणा स्थित एक फैक्ट्री के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे के 100वें माइलस्टोन स्थित फूड प्लाजा पर वाहन रोका। इस दौरान वह अपना काला बैग, जिसमें 50 हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान रखा था, बाथरूम के बाहर ही भूलकर आगे निकल गए।

कुछ देर बाद फूड प्लाजा पर तैनात टोल कर्मियों को बैग मिला, जिसे उन्होंने तत्काल थाना मांट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बैग में मिले दस्तावेजों और अन्य जानकारी के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया और उनसे संपर्क किया।

बैग स्वामी के थाना पहुंचने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद 50 हजार रुपये नकद सहित पूरा सामान सुरक्षित अवस्था में उन्हें सौंप दिया। अपना खोया हुआ बैग वापस मिलने पर बैग स्वामी ने मांट पुलिस और टोल कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी की जमकर सराहना की।

यह कार्रवाई एक बार फिर मथुरा पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली और जनता के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण बनकर सामने आई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now