हाथरस में युवक की गोली लगने से मौत, पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद तनाव की चर्चा; पुलिस जांच में जुटी

  • 1 day ago
  • 135 views


हाथरस। जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 35 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश कुमार, निवासी समस्तपुर, तहसील खुर्जा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश अपनी ससुराल, बिजलीघर क्षेत्र, आया हुआ था। देर रात वह ससुराल के पड़ोस में स्थित एक घर के कमरे में गया, जहां गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पत्नी करीब 15 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी और वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट से गुजर रहा है, तो किसी विश्वसनीय परिजन, मित्र या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत बात करना मददगार हो सकता है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now