कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
मथुरा में यातायात नियमों को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सड़कों पर रोजाना हजारों चालान किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
मथुरा की सड़कों पर यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध लाइसेंस और दस्तावेजों के वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की यह सख्ती सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद सड़क हादसों को रोकना और लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बावजूद इसके, कई वाहन चालक नियमों को लेकर अब भी लापरवाही बरत रहे हैं।
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने मथुरा के सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।
उन्होंने वाहन चालकों से यह भी अपील की कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और सड़क पर नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
मथुरा में यातायात नियमों को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सड़कों पर रोजाना हजारों चालान किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। मथुरा की सड़कों पर यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध लाइसेंस और दस्तावेजों के वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह सख्ती सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद सड़क हादसों को रोकना और लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बावजूद इसके, कई वाहन चालक नियमों को लेकर अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने मथुरा के सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। उन्होंने वाहन चालकों से यह भी अपील की कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और सड़क पर नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!