फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 8h ago
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बरसाना श्री लाड़ली जी मंदिर की पूजा परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। गोस्वामी समाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में "छोटा बरसाना" के नाम से एक मंदिर बनाकर श्री लाड़ली जी महाराज के विग्रह की हूबहू प्रतिकृति स्थापित की गई है तथा बरसाना की पारंपरिक पूजा पद्धति का स्वरूप प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भ्रमित किया जा रहा है।
मामले को लेकर गोस्वामी समाज के तीनों पक्षों की बैठक हुई, जिसके बाद थाना बरसाना में लिखित तहरीर देकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। समाज का कहना है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और बरसाना की प्राचीन परंपराओं से जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर श्रद्धालुओं को गुमराह होने से बचाया जाए।
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बरसाना श्री लाड़ली जी मंदिर की पूजा परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। गोस्वामी समाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में "छोटा बरसाना" के नाम से एक मंदिर बनाकर श्री लाड़ली जी महाराज के विग्रह की हूबहू प्रतिकृति स्थापित की गई है तथा बरसाना की पारंपरिक पूजा पद्धति का स्वरूप प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भ्रमित किया जा रहा है। मामले को लेकर गोस्वामी समाज के तीनों पक्षों की बैठक हुई, जिसके बाद थाना बरसाना में लिखित तहरीर देकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। समाज का कहना है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और बरसाना की प्राचीन परंपराओं से जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर श्रद्धालुओं को गुमराह होने से बचाया जाए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!