फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 8h ago
मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को रात 12:35 बजे थाना बलदेव पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेवती ढाबे से करीब 200 मीटर आगे अवैरनी मार्ग पर घेराबंदी कर भूपेन्द्र उर्फ बीपी पुत्र मुन्ना लाल उर्फ पदम सिंह, निवासी ग्राम सराय दाऊद, थाना बलदेव को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र उर्फ बीपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, सड़क दुर्घटना और चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाशंकर, उपनिरीक्षक देवदत्त तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर