कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
मथुरा के सुरीर कलां स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह विद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी सिंह ने ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
समारोह के दौरान छात्राओं ने भक्ति गीत, देशभक्ति भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रगान के दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान किया।
वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जोशीले जयघोष ने पूरे माहौल को रोमांच और उत्साह से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी सिंह, जीवनलाल, अवधेश कुमार, शिवम सिंह, हरि सिंह, कीर्ति मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, प्रवक्ता रचना सैनी और दिनेश कुमार गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की शान और बच्चों के जोशीले देशभक्ति नारों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए सभी ने देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
मथुरा के सुरीर कलां स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह विद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी सिंह ने ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समारोह के दौरान छात्राओं ने भक्ति गीत, देशभक्ति भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रगान के दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान किया। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जोशीले जयघोष ने पूरे माहौल को रोमांच और उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी सिंह, जीवनलाल, अवधेश कुमार, शिवम सिंह, हरि सिंह, कीर्ति मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, प्रवक्ता रचना सैनी और दिनेश कुमार गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की शान और बच्चों के जोशीले देशभक्ति नारों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए सभी ने देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!