अधिवक्ता पर हमले के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  • 12h ago
  • 107 views


हमीरपुर में अधिवक्ता पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।


बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर में अधिवक्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमले चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए लंबे समय से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की भी मांग की।

बार एसोसिएशन के महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो अधिवक्ता आंदोलन को और व्यापक एवं तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now