फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 8h ago
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 3 और 4 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे, जहां वे संगठन की समीक्षा और चुनावी रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।
दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक मंथन होगा। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से लगातार बैठकों और समीक्षा कार्यक्रमों का दौर जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर