एसपी ग्रामीण ने किया थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए दिशा-निर्देश
- 12h ago
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोली रोड स्थित बजरंग चौराहा के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खान-पान की ढकेल पर सामान खरीद रहे 35 वर्षीय युवक की बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पिंटू पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई है, जो महोली रोड स्थित मनसा पुरी में किराए के मकान में रहता था और पेशे से हलवाई था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह ढकेल से सामान खरीद रहा था, तभी पास के बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Link copied successfully!