एसपी ग्रामीण ने किया थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए दिशा-निर्देश
- 12h ago
मथुरा में प्राइवेट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर गुरुवार को कर्मचारियों के एक समूह ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में निजी क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन नहीं मिल रहा, जिसके चलते उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि विरोध करने पर कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराने जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं।ज्ञापन में विशेष रूप से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यहां मजदूरों के शोषण की घटनाएं अधिक देखने को मिलती हैं।
कर्मचारियों ने मांग की है कि 26,000 रुपये का न्यूनतम वेतन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने कथित रूप से गिरफ्तार मजदूरों और कार्यकर्ताओं की रिहाई की भी मांग की है।
Link copied successfully!