मथुरा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत प्रेमिका पर प्रेमी राहुल को जहर देकर मारने...
- 2h ago
मेरठ में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के करीबी बताए जा रहे शान मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मेरठ पुलिस के अनुसार, शान मोहम्मद पर हत्या, रंगदारी, अवैध वसूली और अन्य गंभीर मामलों समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शान मोहम्मद से जुड़ी संपत्तियों का चिन्हांकन कर जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।
मेरठ में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के करीबी बताए जा रहे शान मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेरठ पुलिस के अनुसार, शान मोहम्मद पर हत्या, रंगदारी, अवैध वसूली और अन्य गंभीर मामलों समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शान मोहम्मद से जुड़ी संपत्तियों का चिन्हांकन कर जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। वहीं, आज़ाद समाज पार्टी की ओर से इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!