मथुरा में ATM बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जनता की मदद से पकड़ा गया युवक

  • 55m Ago 79 Views


मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मीनगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर एक महिला का कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमाने की कोशिश कर रहा था। महिला को शक हुआ तो उसने मौके पर ही एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक के पास से दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।


पूरा मामला मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर का है। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को एक महिला अपने भाई का एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां दो से तीन अज्ञात युवक आए और कथित तौर पर धोखाधड़ी कर महिला का एटीएम कार्ड बदल दिया। महिला को जब कार्ड पर अपने भाई की जगह किसी अन्य व्यक्ति का नाम दिखाई दिया, तो उसे ठगी का शक हुआ। महिला ने मौके पर ही एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

सूचना मिलने पर जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा गांव निवासी करीब 23 वर्षीय बादशाह पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पंजाब नेशनल बैंक के दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। पुलिस प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ पूर्व के कई आपराधिक मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है।

जनता की सतर्कता से ATM बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now