वृंदावन के केशीघाट पर यमुना में मिला असम के 22 वर्षीय युवक का शव, मची सनसनी

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 3h Ago 64 Views


धर्मनगरी वृंदावन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब केशीघाट के समीप यमुना नदी में बने पांटून पुल के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान असम के धुबरी जिले के रहने वाले रातुल मेधी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के केशीघाट का है, जहां रविवार को यमुना नदी में पांटून पुल के समीप एक युवक का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए जांच की, तो उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान 22 वर्षीय रातुल मेधी, पुत्र निरपेंद्र नारायण मेधी, निवासी होरलतारी, जिला धुबरी, असम के रूप में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक ने पूरे कपड़े और जूते पहने हुए थे। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह यमुना नदी तक कैसे पहुंचा, फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now