जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट मरीजों की जरूरत पूरी करने में नाकाम बाहर से मंगाने...
- 47m ago
धर्मनगरी मथुरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शहर कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ गली में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। रविवार को घर की सीढ़ियों पर उनका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, वहीं उनके सोने के गहने भी गायब बताए जा रहे हैं। ऐसे में लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देखिए मथुरा से ये रिपोर्ट।
मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली घाट चौकी अंतर्गत चूना कंकड़ गली में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 85 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का शव उनके ही मकान की सीढ़ियों पर खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सीओ सिटी आशना चौधरी स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
मृतका के बेटे के मुताबिक, उनकी मां घर में अकेली रहती थीं। उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली। बेटे ने आशंका जताई कि वारदात को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया है, क्योंकि उनकी मां के शरीर पर रहने वाले सोने के गहने गायब हैं। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं, सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल, 85 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कब तक कर पाती है और घटना के पीछे की असल वजह क्या निकलकर सामने आती है।
धर्मनगरी मथुरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शहर कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ गली में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। रविवार को घर की सीढ़ियों पर उनका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, वहीं उनके सोने के गहने भी गायब बताए जा रहे हैं। ऐसे में लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देखिए मथुरा से ये रिपोर्ट। मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली घाट चौकी अंतर्गत चूना कंकड़ गली में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 85 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का शव उनके ही मकान की सीढ़ियों पर खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सीओ सिटी आशना चौधरी स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतका के बेटे के मुताबिक, उनकी मां घर में अकेली रहती थीं। उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली। बेटे ने आशंका जताई कि वारदात को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया है, क्योंकि उनकी मां के शरीर पर रहने वाले सोने के गहने गायब हैं। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, 85 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कब तक कर पाती है और घटना के पीछे की असल वजह क्या निकलकर सामने आती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!