चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस की कार्रवाई

  • 20h Ago 151 Views


मथुरा। मांट थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा एक आरोपी से 3,120 रुपये की नकदी और दूसरे आरोपी से आसमानी रंग का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:56 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मांट टोल से तलैया अंडरपास की ओर करीब 300 से 400 मीटर की दूरी पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश पुत्र राजवीर (27 वर्ष) और प्रदीप कुमार पुत्र वीरी सिंह (24 वर्ष), निवासी नगला बिंदा, थाना मांट, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर की जांच की और ई-चालान एप के माध्यम से उसका पंजीकरण नंबर UP 80 HX 8175 प्राप्त किया।

पुलिस के मुताबिक, अंकुश से बरामद 3,120 रुपये चोरी के एक मामले से संबंधित हैं। मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 317(2) और 317(5) के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पहले से दर्ज मुकदमे में भी संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल जयवर्धन कुमार शामिल रहे।

मांट थाना पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now