मृदुल कांत शास्त्री के साथ हुई अभद्रता निंदनीय: लोकेश गर्ग

शनिवार को मृदुल कांत शास्त्री और श्रद्धालुओं के बीच हुई अभद्रता की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं।

समृद्धि ज्वैलर्स के स्वामी लोकेश गर्ग  ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच आपसी व्यवहार को लेकर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है, बल्कि उसकी वास्तविकता की जांच जरूरी है।
उन्होंने घटना की निंदा करते हुए यह भी कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा भागवताचार्य , सनातनी और स्थानीय नागरिक के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि बाहर से आने वाले जो भी श्रद्धालु है वह मर्यादा का विशेष ध्यान रखें