बस से उतरते समय छात्रा की मौत; ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- Just now
मथुरा में जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वटवृक्ष के नीचे एक दिवसीय धरना आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान ढोलक, मंजीरा और घंटा बजाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया गया।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी और शादी के सीजन में हो रही कालाबाजारी को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
नेताओं ने स्मार्ट मीटर योजना और नगर निगम की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। साथ ही वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। धरने के बाद ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
Link copied successfully!