शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 3m ago
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर सुदामागढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद ठेकेदार शंकर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, शंकर राणा भदनवारा गांव में जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण कार्य के ठेकेदार हैं। वह टैंटीगांव से इंजीनियर रघुनाथ को बाइक पर साथ लेकर भदनवारा लौट रहे थे। इसी दौरान सुदामागढ़ी गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ठेकेदार शंकर राणा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि इंजीनियर रघुनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार, हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर सुदामागढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद ठेकेदार शंकर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, शंकर राणा भदनवारा गांव में जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण कार्य के ठेकेदार हैं। वह टैंटीगांव से इंजीनियर रघुनाथ को बाइक पर साथ लेकर भदनवारा लौट रहे थे। इसी दौरान सुदामागढ़ी गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ठेकेदार शंकर राणा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि इंजीनियर रघुनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार, हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!