बोलेरो पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गई दूर; 21 वर्षीय युवक की मौत

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 5h Ago 101 Views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय लोकेश गौतम की मौत हो गई। लमतौरी निवासी लोकेश पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर नौहझील की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बोलेरो पिकअप ने उनकी स्प्लेंडर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद युवक बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरुण कुमार डागर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बोलेरो पिकअप और उसके चालक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now