शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- Just now
मथुरा के राया में नाबालिग युवक का अपहरण कर उसके पिता से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। राया, जैंत और मगोर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने लालपुर नहर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी थार गाड़ी से नाबालिग का अपहरण कर फरार हो गए थे। इसके बाद उसके पिता से फिरौती मांगी गई। सूचना मिलते ही राया पुलिस ने थार का पीछा शुरू किया। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद जनपद के कई थानों की पुलिस ने संदिग्ध वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी राल होते हुए गोवर्धन की ओर भागे और सौंख में बैरियर तोड़कर मथुरा की तरफ निकल गए।
पुलिस टीम ने लालपुर नहर क्षेत्र में आरोपियों को घेर लिया। इसी दौरान उनकी थार नहर की पटरी पर कच्चे रास्ते में फंस गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के नगला टोटा निवासी रजत और मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के अलीपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल थार गाड़ी बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
मथुरा में अपहरण और फिरौती के इस मामले में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
मथुरा के राया में नाबालिग युवक का अपहरण कर उसके पिता से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। राया, जैंत और मगोर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने लालपुर नहर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी थार गाड़ी से नाबालिग का अपहरण कर फरार हो गए थे। इसके बाद उसके पिता से फिरौती मांगी गई। सूचना मिलते ही राया पुलिस ने थार का पीछा शुरू किया। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद जनपद के कई थानों की पुलिस ने संदिग्ध वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी राल होते हुए गोवर्धन की ओर भागे और सौंख में बैरियर तोड़कर मथुरा की तरफ निकल गए। पुलिस टीम ने लालपुर नहर क्षेत्र में आरोपियों को घेर लिया। इसी दौरान उनकी थार नहर की पटरी पर कच्चे रास्ते में फंस गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के नगला टोटा निवासी रजत और मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के अलीपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल थार गाड़ी बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। मथुरा में अपहरण और फिरौती के इस मामले में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!