पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त 'ओ' लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

  • 1 day ago
  • 134 views


मथुरा के पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार से अधिकृत एवं डोएक/नीलिट (NIELIT) मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत निःशुल्क 'ओ' लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना का लाभ केवल पिछड़ा वर्ग के पात्र युवक-युवतियों को दिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) होना अनिवार्य है तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 'ओ' लेवल प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा CCC प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी।

योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी किसी अन्य शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो। आवेदन के साथ पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षिक अभिलेख संलग्न करना अनिवार्य होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेजों को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, राजीव भवन, कक्ष संख्या-22 जी, मथुरा में जमा करना अनिवार्य होगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now