बिजलीघर के शिवाजी मार्केट में कपड़ों की दुकान में लगी आग, आधे घंटे तक मचा हड़कंप

  • 1 day ago
  • 130 views


आगरा के व्यस्त बिजलीघर चौराहा स्थित शिवाजी मार्केट में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान से धुएं के गुबार उठने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि अग्निशमन विभाग और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आग लगने से दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर समय रहते काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन अब बाजार में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कर रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now