📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

भूतेश्वर मंदिर पर छूटा श्रद्धालु का बैग, मथुरा पुलिस ने CCTV की मदद से लौटाया; महिला ने जताया आभार

  • 1 day ago
  • 169 views


मथुरा। भोपाल (मध्य प्रदेश) से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु का भूतेश्वर मंदिर परिसर में छूटा बैग मथुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को महिला श्रद्धालु दर्शन के दौरान थाना कोतवाली की कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर पर अपना बैग भूल गई थीं। बैग में कपड़े, आईफोन-14, नकदी तथा अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

बैग गुम होने की सूचना मिलते ही महिला श्रद्धालु ने कृष्णा नगर चौकी प्रभारी से संपर्क किया। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बैग को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने बैग महिला श्रद्धालु को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु ने खुशी व्यक्त करते हुए मथुरा पुलिस की त्वरित कार्यशैली और ईमानदारी की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार जताया।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now