📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा में मजदूर का शव टीनशेड में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

  • 1 day ago
  • 171 views


मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के मंडी चौराहा के पास गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत मजदूर का शव टीनशेड में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान विष्णु यादव, निवासी कासिमपुर, अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मथुरा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी का कार्य कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अलीगढ़ से मथुरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

मृतक के चाचा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7 बजे विष्णु के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। उन्होंने आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि विष्णु अविवाहित था और घर में किसी प्रकार का विवाद या मानसिक तनाव नहीं था, इसलिए उसके आत्महत्या करने की बात समझ से परे है।

फिलहाल, थाना हाईवे पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now