दूरबीन से ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, दूसरे ऑपरेशन के बाद गई महिला की जान...
- 9h ago
गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई गांव और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग पानी के बीच फंस गए। हालात गंभीर होने पर प्रशासन ने भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) के हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
वलसाड जिले के वापी के सलवाव इलाके में एक युवक बाढ़ के पानी से बचने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया था और करीब 24 घंटे तक वहीं फंसा रहा। सूचना मिलने पर दमन कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर की मदद से एयर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वहीं नवसारी जिले के गणदेवी तालुका के मेन्धर भाट गांव में झींगा तालाब पर काम करने वाले 30 से अधिक मजदूर पिछले 24 घंटे से एक कच्चे शेड की छत पर फंसे हुए थे। चारों ओर पानी भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मजदूरों की मदद की गुहार के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कई इलाके अब भी जलमग्न हैं और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें तथा बिना जरूरी काम के यात्रा न करें।
गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई गांव और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग पानी के बीच फंस गए। हालात गंभीर होने पर प्रशासन ने भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) के हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। वलसाड जिले के वापी के सलवाव इलाके में एक युवक बाढ़ के पानी से बचने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया था और करीब 24 घंटे तक वहीं फंसा रहा। सूचना मिलने पर दमन कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर की मदद से एयर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं नवसारी जिले के गणदेवी तालुका के मेन्धर भाट गांव में झींगा तालाब पर काम करने वाले 30 से अधिक मजदूर पिछले 24 घंटे से एक कच्चे शेड की छत पर फंसे हुए थे। चारों ओर पानी भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मजदूरों की मदद की गुहार के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कई इलाके अब भी जलमग्न हैं और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें तथा बिना जरूरी काम के यात्रा न करें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!