BREAKING NEWS: ऑपरेशन प्रहार का वार! 20 पव्वा अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...
- 6h ago
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नई टीम में संगठनात्मक और सामाजिक संतुलन साधते हुए कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे चर्चित नियुक्ति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की रही है, जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पूजा पाल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में घोषित इस नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। संगठन ने पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
पार्टी का मानना है कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगी तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी रणनीति को धार देने का काम करेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर