वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोबाइल और 2 पर्स के साथ पश्चिम बंगाल का...
- 7h ago
मथुरा के मांट में श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा ने अनवरत चलते हुए 35 माह पूरे कर लिए। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और आस्था देखने को मिली।
प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाली यह परिक्रमा शनिवार सुबह सात बजे मांट तहसील गेट से शुरू हुई। वृंदावन दास जी महाराज के सानिध्य में जारी इस परिक्रमा में महिला और पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
परिक्रमा के संयोजक माथुरेस नारायण ने बताया कि श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा अपने 35वें सोपान में प्रवेश कर चुकी है। यह परिक्रमा मांट तहसील गेट से प्रारंभ होकर श्री राधारानी मानसरोवर, बेलवन, बेरुबाबा मंदिर, मांट वन, वंशीवट और भांडीरवन होते हुए वापस मांट तहसील गेट पर पहुंचकर संपन्न होती है।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य ब्रज की पौराणिक धरोहरों के दर्शन कराना और श्रद्धालुओं को ब्रज की संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है।
मथुरा के मांट में श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा ने अनवरत चलते हुए 35 माह पूरे कर लिए। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और आस्था देखने को मिली। प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाली यह परिक्रमा शनिवार सुबह सात बजे मांट तहसील गेट से शुरू हुई। वृंदावन दास जी महाराज के सानिध्य में जारी इस परिक्रमा में महिला और पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। परिक्रमा के संयोजक माथुरेस नारायण ने बताया कि श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा अपने 35वें सोपान में प्रवेश कर चुकी है। यह परिक्रमा मांट तहसील गेट से प्रारंभ होकर श्री राधारानी मानसरोवर, बेलवन, बेरुबाबा मंदिर, मांट वन, वंशीवट और भांडीरवन होते हुए वापस मांट तहसील गेट पर पहुंचकर संपन्न होती है। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य ब्रज की पौराणिक धरोहरों के दर्शन कराना और श्रद्धालुओं को ब्रज की संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!