Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 18 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
35 माह से अनवरत जारी श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की परिक्रमा

मथुरा के मांट में श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा ने अनवरत चलते हुए 35 माह पूरे कर लिए। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और आस्था देखने को मिली।

प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाली यह परिक्रमा शनिवार सुबह सात बजे मांट तहसील गेट से शुरू हुई। वृंदावन दास जी महाराज के सानिध्य में जारी इस परिक्रमा में महिला और पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

परिक्रमा के संयोजक माथुरेस नारायण ने बताया कि श्री राधारानी तीन वन ब्रज परिक्रमा अपने 35वें सोपान में प्रवेश कर चुकी है। यह परिक्रमा मांट तहसील गेट से प्रारंभ होकर श्री राधारानी मानसरोवर, बेलवन, बेरुबाबा मंदिर, मांट वन, वंशीवट और भांडीरवन होते हुए वापस मांट तहसील गेट पर पहुंचकर संपन्न होती है।

इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य ब्रज की पौराणिक धरोहरों के दर्शन कराना और श्रद्धालुओं को ब्रज की संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है।

Previous News

मथुरा के राया में अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, छाता थाने में भी दर्ज है आर्म्स एक्ट का मुकदमा

Next News

मथुरा में आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, ₹28 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग